इटावा लोकसभा सीट कौन जीतेगा सभी कर रहे अपने-अपने दाबे*

*केंद्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार*
*फोटो= दीपक पुरवार*
भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री दीपक पुरवार ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। अबकी बार 400 का नारा भाजपा के लिए सार्थक सिद्ध होगा। इसलिए इटावा लोक सभा सीट पर रामशंकर कठेरिया की ऐतिहासिक जीत होगी।
*मोदी की नेतृत्व में बनेगी अच्छी सरकार*
*फोटो= ऋषभ गुप्ता*
भाजपा युवा मोर्चा के नेता ऋषभ गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से आम जनमानस काफी खुशहाल है। इसलिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 80 में से 80 सीटे आ रही है। और केंद्र में मोदी के नेतृत्व में एक अच्छी सरकार फिर बनेगी। सांसद रामशंकर कठेरिया ने इटावा लोकसभा क्षेत्र का भरपूर विकास किया गया है। दूसरी बार पुनः रामशंकर कठेरिया सांसद बनने जा रहे है।
*बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार*
*फोटो=शेलेंद्र शर्मा*
समाजवादी पार्टी के नेता शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से किसान, नौजवान, छात्र सभी परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है महिलाओं का घर का बजट बिगड़ गया है। इसलिए छात्र, नौजवान, और किसान और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। इसलिए 4 जून को गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसलिए इटावा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी जितेंद्र को सभी वर्गों ने साथ दिया है। जितेंद्र दोहरे की जीत आम जनता की जीत होगी। इस बार इटावा लोकसभा सीट सपा के कब्जे में होगी।
*प्रदेश में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ*
*फोटो=सपा नेता विनय गुप्ता*
इंडिया गठबंधन के पक्ष में हुए एक तरफा मतदान से प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। भाजपा का प्रदेश 80 मिशन का सपना पूरा नहीं होगा। इंडिया गठबंधन के पक्ष में सभी वर्गों का साथ मिला है। इसलिए इटावा लोकसभा सीट में जितेन्द्र दोहरे भारी मतों से जीतेंगे।