April 19, 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल*

*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी ककोर मार्ग पर बिहारीपुर गांव के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झीझक कानपुर देहात निवासी विमल सिंह गौर निजी कार्य से औरैया जा रहे थे। बताते हैं कि कंचौसी ककोर रोड पर बिहारीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें विमल को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कंचौसी चौकी पुलिस पहुंची। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया घायल का इलाज जारी सी सी टीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *