April 19, 2025

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई

*-विधवा पेंशन, घरेलू हिंसा, बाल सेवा योजना को आप भूमि विवाद की पांच शिकायतों का किया निस्तारण*

*औरैया।* राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में विधवा पेंशन, घरेलू हिंसा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं भूमि विवाद से संबंधित कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनका समाधान कराने के लिए उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
श्रीमती अनीता ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्यवाही कर उन्हें न्याय शुलभ कराएं। जिससे पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन-बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा के 1090, 181,1076, 112, 102, 108, 1098, 101, 1930 का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय मिलेगा। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा सिंह, सीओ भारत पासवान, महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित पीएलवी एवं पैनल लॉयर्स तथा महिला कल्याण विभाग की समस्त इकाइयों के सभी कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
*इनसेट-* *महिला आयोग सदस्य ने 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण*
*औरैया।* उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता गुप्ता ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान 100 शैय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में महिला विंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाये जिससे वह जल्द स्वस्थ हो सके, साथ ही बेहतर साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *