*कुंभ में आने वालों की हो रही गिनती लेकिन मरने वालों की नहीं-अखिलेश यादव*
*औरैया।* प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ और दिल्ली में हुए रेलवे स्टेशन की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधकर जमकर भड़ास निकाली। भाजपा सरकार को डबल इंजन की नहीं डबल ब्लेंडर की सरकार बताते हुए कहा कि यह हर महाआयोजन का राजनीतिकरण करना चाहते है।लगता तो यह है कि अपनी इमेज चमकाने के लिए आयोजन हो रहा था। सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का शताब्दी होटल पर पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद एवं अनुज यादव ने तथा सपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी लाल जी शुक्ला ने मंडी समिति के समीप हाईवे रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भव्य स्वागत किया।
. रविवार की शाम लगभग पांच बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर से इटावा सड़क मार्ग से जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह सपाईयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सरकार ने कहा है कि कुंभ मेले में 100 करोड़ लोगों का इंतजाम किया गया है। अब तक 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। दिल्ली और प्रदेश का रुपया यहां खर्च हुआ। फिर भी श्रद्धालु यहां तकलीफ और परेशानी उठा रहे है। यह डबल इंजन की नहीं डबल ब्लेंडर वाली सरकार है। अभी तक लोगों की जान सड़कों पर जा रही थी। जो श्रद्धालु आ रहे थे सड़कों, भगदड़ में जान गई है। कुंभ में खोने वाले लोग अभी तक नहीं मिले हैं। अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी से जान चली गई है। 100 करोड़ का इंतजाम करने वाले लोग अपने आप को चमका रहे है। आगे कहा कि राजनीतिक लाभ कैसे मिले इसमें लगे हैं। कुंभ का प्रचार इतना कर दिया कि लग रहा है कि कुंभ पहले नहीं होता था। यह महाकुंभ का आयोजन बीजेपी वाले करवा रहे हैं। यदि कोई उन्हें कमी बताए तो उसे वह आलोचना समझते हैं। उसको बुराई बताते है। उन पर दबाव बनाते हैं। हम लोग जो कमियां हैं, नाकामी है वह बता रहे हैं। .कहा कि इस सरकार में महाकुंभ आने वालों की संख्या की गिनती हो रही है। जिनकी जान गई है, उनकी संख्या पता नहीं कर पा रहे है। दिल्ली में अभी तक पता कितनों की जान गई और कितने घायल हुए जानकारी नही लगा पा रहे हैं। सड़कों पर आने वाले और जाने वाले कितनों की जान चली गई। इसकी जानकारी नहीं दे रहे है। कुंभ आज से नहीं हो रहा है। बीजेपी से पहले भी हो रहा है। कुंभ के आयोजन पहले भी हुए हैं। नेता जी ने कराए है, हम लोगों ने कराए है। लेकिन राजनीतिकरण नहीं किया है। यह हर महाआयोजन का राजनीतिकरण करना चाहते है। लगता तो यह कि अपनी इमेज चमकाने के लिए आयोजन हो रहा था। इस मौके पर स्वागत करने वाले में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बाबा रामनरेश यादव बाबा, लालजी शुक्ला, नरेंद्र पाल,अनवर, महेंद्र तिवारी,नरेंद्र पाल,शफीक ठेकेदार, दीपू आदि मौजूद रहें। उधर जैतपुर के समीप हाईवे रोड शताब्दी होटल पर पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद, सपा जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा, सपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अनुज यादव, मोहम्मद अनीश, होटल संचालक अवरार अहमद, पूरन निषाद, कैलाश कुशवाहा, स्वयंवर राजपूत, कमलेश राजपूत, कल्लू गौतम, गौरव यादव, उमेश फौजी व दीपू यादव आदि ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल माला पहनकर स्वागत करते हुए बुके एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कियें।