*प्रमुख समाजसेवी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी मनीष मिश्रा छोटू का हुआ निधन*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी मनीष मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र डॉ आईडी मिश्रा सेवानिवृत सीएमएस के हुए आकस्मिक निधन से नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजसेवी मनीष मिश्रा के निधन पर शोक में नगर की दुकानें भी बंद रही। शोक व्यक्त करने वालों में राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधायक प्रदीप यादव,रिया शाक्य, नगर पंचायत बिधूना के चेयरमैन आदर्श मिश्रा, पूर्व चेयरमैन अमित कुमार बाथम, हरी चौबे,अनिल शुक्ला, मुरारी लाल यादव एडवोकेट, अभय सेंगर एडवोकेट, अमित मिश्रा,वीरेंद्र शास्त्री,अखिलेश शुक्ला, शिवकांत दुबे,विनय तिवारी,अवधेश दुबे,रविंद्र मिश्रा, सुरेंद्र कुमार पांडे, कौशल किशोर शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह यादव,राहुल गुप्ता, मुन्ना मिश्रा, बच्चू मिश्रा, प्रभा शंकर तिवारी, पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, पत्रकार हरगोविंद सिंह सेंगर, डॉ शिवकुमार तिवारी, गप्पू तिवारी, संजय मिश्रा, जितेंद्र शाक्य आदि प्रमुख हैं।