*यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 163 वें चरण का सफाई अभियान*
*- यमुना नदी में निरंतर बढ़ रहे प्लास्टिक पॉलिथीन से जलीय प्रजातियां के लिए बढ़ रहा संकट *
– मानव जीवन में जहर घोल रही पॉलिथीन व प्लास्टिक*
*औरैया।* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 10 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, 163 वें चरण के अंतर्गत आज दिनांक 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे समिति के सदस्यों ने यमुना तट पहुंचकर सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई की उसके उपरांत पर्यावरण प्रदूषण व जल संरक्षण के अंतर्गत स्वच्छता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए यमुना तट को पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों ने यमुना तट के विशाल परिसर में पान मसाले की खाली पाउच, पॉलिथीन, पानी की खाली प्लास्टिक की बोतलों को एकत्रित करके द्वारा नष्ट किया गया। .संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बैठक में बताया कि पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव जीवन व जलीय प्रजातियों के लिए विकराल समस्या बनी है, समिति द्वारा संचालित 163 सफाई अभियानों में लगभग 52 टन कचरा अपशिष्ट यमुना नदी में जाने से रोका गया। समिति द्वारा प्लास्टिक पॉलीथिन से बढ़ रहे खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विचार विमर्श किया गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण पर्यावरण को निरंतर गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, जबकि नदियों में विचरण कर रहे जलीय प्रजातियों के साथ-साथ मानव जीवन में प्लास्टिक निरंतर मीठा जहर घोल रही है, उन्होंने अंत्येष्टि में आए लोगों से सत्य के स्थल पर पानी व पान मसाले की की खाली पाउच, खाली प्लास्टिक बोतलें आदि द्वारा गंदगी न करने की अपील की हैं। जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यमुना तट पर गंदगी न करने की शपथ ली व उद्घोष करते हुए कहा कि “हम सबका एक ही नारा, पॉलीथिन प्लास्टिक मुक्त हो यमुना तट हमारा” समिति के सदस्यों ने सरकार से पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर रोक लगाने की मांग की हैं। बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने यमुना तट का भ्रमण किया जिसके अंतर्गत देखा कि नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा ऊपर बने अंत्येष्टि स्थल के सामने आसपास काफी लंबी दूरी तक सीमेंटेड इंटरलॉकिंग हो चुकी है, यमुना तट को जाने वाला मार्ग चौड़ा हो गया हैं, तथा यमुना तट पर ऊंचे टीले पर अतिथि गृह विश्रामालय निर्माणाधीन है, बारिश के समय में अंत्येष्टि में आए हुए लोगों लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, भाजपा नेता दीपक सोनी, रानू पोरवाल, हिमांशु दुबे, आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, सतीश चंद्र, रज्जन बाल्मीक, रामप्रसाद आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहें।