*औरैया।* आज बुधवार 22 जनवरी को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनायी गयी। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जनेश्वर मिश्र जी पर प्रकाश डाल कर कैसे माननीय अखिलेश यादव ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के सम्मान एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क बना कर उनका सम्मान किया एवं उनके विषय में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव कल्लू, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, अनवर यादव विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार दोहरे, तेहराज यादव, हरिशंकर दिवाकर, राजेन्द्र यादव, दीपू यादव, डीके कठेरिया, सीटू यादव सहित आधा सैकड़ा पदाधिकारी मौजूद रहें।