*राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर हुआ अखंड रामायण पाठ का आयोजन*

*औरैया।* अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने का उल्लास शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक आयोजनों की धूम रही। बुधवार को जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। मंदिरों में श्री रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। . नवीन गल्ला मंडी की ओर से अखंड रामायण पाठ आयोजन एवं हवन और पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री प्रकाश पुरवार, जशोदा नंदन, संटू चौबे, विजय कांत पुरवार, संदीप चतुर्वेदी, प्रवीण तिवारी, चुन्नू गुप्ता, राजन सिंह चौहान, सोनू गुप्ता, शिवकांत पाठक, जमाली सिंह, सीपन दीक्षित, बंटू पोरवाल, गौरव बरसैंया, नितिन पुरवार आदि लोग मौजूद रहे। शहर के महावीर गंज बड़े हनुमान मंदिर पर श्री रामचरित मानस का पाठ का आयोजन हुआ। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शहर से 12 किलोमीटर दूर दुर्गा मंदिर पर भी रामायण पाठ का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शहर एवं गांवो में भी मंदिरो में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते दिखे। कई अन्य स्थानों पर भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।