*खेतों पर जाते समय किसान पर मधुमक्खियों का हमला जख्मी अस्पताल में भर्ती*

*खेतों पर जाते समय किसान पर मधुमक्खियां का हमला जख्मी अस्पताल में भर्ती*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहना में शनिवार की दोपहर खेतों पर गयें किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियां ने किसान को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने वृद्ध को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आयें और भर्ती कराया। . कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहाना निवासी एक किसान महेश चंद्र 70 वर्ष पुत्र रामसेवक शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी फसल को देखने के लिए खेतों पर गया हुआ था। जब वह खेतों को देखने के बाद खेतों की मेड़ पर बैठ गया। उसी समय मधुमक्खियों का समूह उड़ता हुआ गुजरा। मधुमक्खियों ने किसान पर हमला बोलते हुए काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने जख्मी किसान को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जख्मी किसान का उपचार जारी था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर सौ शैय्या अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *