*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर अलग-अलग हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ सहित दो लोग घायल हो गयें। दुर्घटना के दोनों घायलों को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। . शहर के मोहल्ला तिलक नगर जमाल शाह निवासी नदीम अहमद 55 वर्ष पुत्र जहीर शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बाजार की ओर जा रहा था इस समय जालौन रोड पर अज्ञात पहनी टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में परिजनों ने उसे तुरंत निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी तरह से दूसरी मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे राम सिंह 40 वर्ष पुत्र मुन्नू लाल निवासी ग्राम द्वारकापुर थाना फफूंद बाइक से औरैया की ओर आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र में उसकी बाइक में अज्ञात बहन की टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया डायलॉग अवस्था में उसे साथी अशोक कुमार घायल को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना के दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था।