*भक्त प्रहलाद की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता*

*-भक्त प्रहलाद की कथा सुनने से मन में भक्ति का होता है संचार*

याकूबपुर औरैया।
कस्बा के निकटवर्ती गांव औरों के प्राचीन हनुमान मंदिर ग्राम औरौ प्रांगण में चल रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस जनपद इटावा के पिलुआ ग्राम वाले भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य हरभजन दास महाराज सुप्रसिद्ध अभिनेता परशुराम ने भक्त प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि प्रहलाद चरित्र पुत्र एवं पिता के संबंध को प्रदर्शित करता है
उन्होंने कहा कि यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती। राक्षस प्रवृत्ति के हिरण्यकश्यप जैसे पिता को प्राप्त करने के बावजूद भी प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति नहीं छोड़ी। सच्चे अर्थों में कहा जाए तो प्रहलाद ने पुत्र होने का दायित्व भी निभाया। उन्होंने कहा कि पुत्र का यह सर्वोपरि दायित्व है कि यदि उसका पिता दुष्ट प्रवृत्ति का हो तो उसे भी सुमार्ग पर लाने के लिए सदैव प्रयास करने चाहिए, प्रहलाद ने बिना भय के हिरण्यकश्यप के यहां रहते हुए ईश्वर की सत्ता को स्वीकार किया और पिता को भी उसकी ओर आने के लिए प्रेरित किया। लेकिन राक्षस प्रवृत्ति के होने के चलते हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद की बात को नहीं माना। ऐसे में भगवान नरसिंह द्वारा उसका संहार किया गया। उसके बाद भी प्रह्लाद ने अपने पुत्र धर्म का निर्वहन किया और अपने पिता की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कथा व्यास ने आगे गज और ग्रहा कथा का वर्णन किया। दानवीर राजा बलि कथा प्रसंग को भी सुनाया एवं कृष्ण जन्मोत्सव लीला भी श्रवण कराई

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *