April 18, 2025

*नगर पालिका कर्मियों ने अध्यक्ष के पुत्र पर लगाया अभद्रता करने का आरोप*

*-अल्टीमेटम देकर किया कार्य बहिष्कार*

*औरैया।* शहर स्थित नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने गुरुवार को उस समय आक्रोश व्यक्त किया जब पालिका अध्यक्ष के पुत्र द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। पालिका कर्मियों का आरोप है कि अध्यक्ष के पुत्र द्वारा भद्दी भद्दी गालियां भी दी गई।
. गुरुवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे पालिका कर्मी आक्रोशित हो गए और उन्होंने कार्य करना बंद कर दिया। पालिका के एसआई समेत अन्य कर्मचारियों का आरोप था कि नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई तथा गालियां दी गई। पालिका कर्मियों ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद शहर से होर्डिंग हटाए जाने के निर्देश मिले थे। जिस पर कर्मचारियों द्वारा सभी होर्डिंग हटाई गई। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र की कुछ होर्डिंग भी लगी थी जिसको हटा दिया गया। इसके उपरांत आक्रोशित होकर आए पालिका अध्यक्ष के पुत्र द्वारा एसआई सहित अन्य कर्मचारियों से अभद्रता की गई तथा गालियां भी दी गई। जिससे पालिका कर्मियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। वहीं मामले की जानकारी पाकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राम आसरे कमल पहुंच गए और उन्होंने कर्मियों की समस्याओं को सुना। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक अध्यक्ष पुत्र सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तब तक वह लोग कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि ऐसे लोगों का पालिका में आना प्रतिबंधित किया जाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *