*फोन पर पति से हुई कहा सुनी पत्नी ने खाया जहर बिगड़ी हालत भर्ती रेफर*

*- थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ*

*औरैया।* अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी एक महिला ने मंगलवार की शाम मोबाइल फोन पर पति से वाद-विवाद होने पर जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे शहर के 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। . जिले के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी मंजू देवी 28 वर्ष पत्नी चंद्रकेश का पति परदेश दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। मंगलवार को उसकी पत्नी मंजू मुरादगंज गई हुई थी। वहां से वापस आने के बाद पति चंद्रकेश से मोबाइल फोन द्वारा बात हुई। महिला ने पति से किसी बात को लेकर हुए वाद-विवाद के बाद अपने घर पर ही मवेशी की किलौरी मारने वाली दवा (वोटेक्स) शीशी से दो ढक्कन दवा का सेवन कर लिया। दवा पीने से महिला की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर महिला के जिलानी व जेठ आदि उसे निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचोंली रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला की चार संताने हैं। उपरोक्त जानकारी महिला की परिजनों द्वारा दी गई है। घटना की जानकारी होने पर उपरोक्त महिला का भाई भी अस्पताल पहुंच गया था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *