*मंडल अध्यक्षों की घोषणा का लंबा खिंच रहा इंतजार*

*औरैया।* भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया जिले में उलझी हुई है। मंडल अध्यक्षों की अब तक घोषणा नहीं हो सकी है। इंतजार लंबा खिंच रहा है। ऐसे में जिलाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। जिले में भाजपा के 13 मंडल हैं। इन सभी के लिए पार्टी ने नामांकन कई जिलों में की जा चुकी है घोषणा, जिले में हैं 13 मंडल प्रक्रिया पूरी कर ली है। सभी नामांकन प्रदेश मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। अब वहां से अध्यक्ष पदों पर घोषणा की जानी है। कहने को तो यह काम 25 दिसंबर तक होना था, लेकिन पूरा दिसंबर बीत चुका है। जबकि पड़ोसी जिले इटावा, कानपुर ग्रामीण में घोषणा कर दी गई है। इसके बाद से तमाम चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद ही प्रतिष्ठापूर्ण जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी है। ऐसे में पार्टी की घोषणा का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। उधर, पार्टी जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। जिला चुनाव अधिकारी सुधीर हलवासिया ने बताया कि उम्मीद है कि एक-दो दिन में ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *