*डॉ० आंबेडकर के अपमान पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की*

*- जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा*

*औरैया।* लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के ऊपर की गई अपमानजनक टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने आज जिला मुख्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर गृहमंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिले के कांग्रेसियों ने आज शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में डॉ० आंबेडकर का अपमान किए जाने पर तीव्र आक्रोश जताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में संविधान निर्माता के अपमान पर गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई है।प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रजकिशोर पांडे ब्रदर, अशोक शर्मा, नगर अध्यक्ष किशनचंद गोयल, राष्ट्रीय छात्र संगठन के आशुतोष दुबे, दिबियापुर नगर अध्यक्ष अनुराग सोनी, रामू दुबे, अशोक अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, महेश कुशवाहा, पं अवनीश चंद्र उर्फ लंम्बू पंडित, प्रेमचंद गुप्ता लोहे वाले, अनुराग तिवारी, शरद अग्रवाल आदि दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *