*संस्था,एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत*

*औरैया।* संस्था एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव के प्रथम बार औरैया आगमन पर ग्राम पंचायत जैतापुर के सामने हाईवे रोड पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्य सचिव को फूलमाला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव द्वारा गरीबों एवं निर्धनों को सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में समय-समय पर कंबल आदि वितरित किए जाते हैं। .एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव का आज मंगलवार को प्रथम बार औरैया आगमन पर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतापुर के सामने हाईवे रोड पर जैतापुर प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव श्रीमती यादव ने स्वागत करने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों, लाचारों, निरीह, दिव्यांगों आदि की वह एवं उनका संगठन इमदाद करता चला आ रहा है, यह क्रम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर बड़े पैमाने पर कंबलों का वितरण किया जाता है। जिससे उपरोक्त लोगों को सर्दी से राहत मिल सके। स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से धर्मवीर सिंह लोहिया राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के पति अमित यादव उद्योगपति मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक अनुज यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, मनोज यादव, फैजल अंसारी, निर्मला गौतम, नीरज देवी, दीपू यादव, देव कुमार, राजवीर, कैलाश राजपूत, गाजी पाल, आदि लोग मौजूद रहें।