*शहर में अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में चला प्रतीकात्मक अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*औरैया।* शहर में आज सोमवार को औरैया इटावा मार्ग पर प्रतीकात्मक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानदारों एवं उनके सामने सब्जी व अन्य वस्तुओं की दुकान करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि यदि उनकी दुकान के सामने अन्य कोई दुकानदार दुकान लगता है तो दुकानदार भी जिम्मेदार होगा। इसके अलावा लोगों की शिकायत पर बंदरों को पकड़ने की भी कवायद चल रही है। पकड़े हुए बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा। . स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा ईओ के निर्देशन में आज सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। यह आक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका परिषद से सुभाष चौक के साथ ही औरैया-इटावा मार्ग पर चलाया गया। हालांकि दुकानदारों ने अपने खोखा पेटी एवं फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें आक्रमण की आहट पाते ही स्वयं हटा ली। यह आक्रमण हटाओ अभियान आगे करीब 6 दिनों तक चलता रहेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के मुख्य मार्गो औरैया-इटावा मार्ग, दिबियापुर मार्ग, कानपुर मार्ग एवं जालौन मार्ग पर सर्वप्रथम चलाया जाएगा। इसके बाद बाजार में महिला मार्केट, गौशाला रोड व होमगंज, फूलगंज बाजार आदि में भी आक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन साथ रहा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि आज प्रतीकात्मक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यह अभियान आगामी 6 दिनों 22 दिसंबर 2024 सोमवार तक चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को समझाते हुए जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा शहर में बंदरों को भी पकड़ने की कवायत तेज कर दी गई है। जिससे लोगों को कुछ हद तक निजात मिल सके। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि इन पकड़ें हुए बंदरों को दूर-दराज यमुना पट्टी बीहडांचल जंगल में छोड़ा जाएगा।