*लोक अदालत में 20 हजार से अधिक वादों का हुआ निस्तारण*

जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव स्वाति चन्द्रा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 20011 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें बैंको द्वारा कुल ऋण की वसूली 46953300/- रुपए व न्यायालयों द्वारा 1930165/- रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूली की गयी तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम द्वारा 25863275/- रुपए का प्रतिकर प्रदान किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार द्वारा 09 वाद निस्तारित किये गये। रजनी सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय औरैया द्वारा कुल 55 वाद तय कराये गये। रजनीश कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, औरैया द्वारा एम०ए०सी०टी० के कुल 95 क्लेम तय कर पीड़ितों को 25497000/- रूपये का प्रतिकर एवार्ड दिया व उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम द्वारा 03 मामलें निस्तारति कर 366275/- रूपये का प्रतिकर दिया गया। .स्थाई लोक अदालत द्वारा 08 वाद निस्तारित किये गये, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह द्वारा 02 वाद, अपर जिला जज प्रथम श्री विकास गोस्वामी द्वारा विद्युत अधिनियम के 162 वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा द्वारा 10 वाद, श्री संजय सिंह, अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 6 बाद, जीवक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा 1679 वाद, निधि सिसौदिया, सिविल जज (सी०डि०) औरैया द्वारा 452 वाद, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, अपर सिविल जज (सी०डि०) / एफटीसी औरैया द्वारा 374 वाद, प्रवीण सिंह, सिविल जज (जू०डि०) बिधूना, औरैया द्वारा 537 बाद, शालिनी त्यागी, सिविल जज जू०डि० औरैया द्वारा 763 वाद, निशा अली, न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा 775 वाद, शिवानी सिंह, अपर सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी/ महिलाओं के विरुद्ध अपराध औरैया द्वारा 496 वाद, निस्तारित किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 7461 वाद, परिवहन विभाग द्वारा 2143 वाद, सब रजिस्ट्रार औरैया द्वारा 2702 वादों का निस्तारण किया गया। .बैंकों द्वारा 451 वादों का निस्तारण कर 46953300/- रूपये की बैंक ऋण वसूली की गयी। श्रीराम सिटी द्वारा 17 वाद, नगरपालिका व नगर पंचायत द्वारा 450 वाद, खण्ड विकास कार्यालय द्वारा 1160 वाद तथा भारत संचार निगम द्वारा 198 मामले निस्तारण कर 102779/- रूपये की वसूली की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 02 प्री-लिटिगेशन पारिवारिक वाद भी निस्तारित हुये। जनपद औरैया में दिनांक-11, 12,13 को आयोजित विशेष लोक अदालत तथा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 20237 वादों का निस्तारण किया गया। पूर्व के सभी राष्ट्रीय लोक अदालतों का रिकार्ड तोडकर बीस हजार का आंकडा पारकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद औरैया का अभूतपूर्व प्रदर्शन माननीय न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम, उच्च न्यायालय, प्रयागराज/प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र संभाग, औरैया के अमूल्य दिशा- निर्देशन के कारण सम्भव हो पाया।