April 18, 2025

*बुद्धमती कॉलेज में आगरा खंड स्नातक एमएलसी क्या हुआ जोरदार स्वागत*

*औरैया।* बुद्धमती इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य आगरा खंड स्नातक मान मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी का भव्य स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। . विद्यालय की वार्षिक पत्रिका *बुद्धप्रभा* का विमोचन मानवेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार की तरफ से संस्था के अध्यक्ष रजत दीक्षित सहसंयोजक आईटी विभाग भाजपा एवं विद्यालय के कीड़ा प्रभारी प्रसेनजित दीक्षित ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता आशाराम राजपूत, धीरेंद्र सिंह गौर जिला महामंत्री भाजपा, कमलेश अवस्थी जिला संयोजक स्थानीय निकाय, लल्ला शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, यशवीर सिंह सिकरवार, विवेक पाठक प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा एवं विद्यालय परिवार से हनुमंत कुमार, मोहम्मद जावेद खान, रक्षा द्विवेदी, सुधीर सिंह सेंगर, राज प्रताप सिंह राजावत मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत दीक्षित द्वारा शिक्षक हितों की समस्याओं को सदस्य विद्यान परिषद को अवगत कराया गया। जिसमें मुख्यत: आर एस इंटर कॉलेज पन्हर का प्रकरण जो अनुराग त्रिपाठी से संबंधित है उसकी पत्रावली उपलब्ध कराई एवं भगवान दास सहायक अध्यापक मल्होसी इंटर कॉलेज का प्रकरण भी बताया गया एवं साथ में बजरंग जूनियर हाई स्कूल खरका के पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद नारायण द्विवेदी का प्रकरण विस्तार से बताया गया। आदरणीय ने आश्वासन दिया है कि इन प्रकरणों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *