*औरैया की बेटी पिंकी सिंह बनी विश्व हिन्दू महासंघ की दिल्ली प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक*
*औरैया।* जनपद औरैया निवासी पिंकी सिंह को कालका पीठ के पीठाधीश्वर द्वारा विश्व हिन्दू महासंघ के दिल्ली प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया, साथ ही सपना गुप्ता को प्रदेश महामंत्री एवं नीतू दुबे, ममता गोयल, मंजू सिंह एवं अंजली सिंह को प्रदेश स्तर के भिन्न-भिन्न दायित्व प्रदान किये गये। .समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और पीठाधीश्वर सुरेंद्र नाथ अवधूत को स्मृतिचिंन्ह प्रदान कर उनका अभिवादन किया। दायित्व ग्रहण करने के उपरांत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहाँ कि वे पूरी निष्ठा के साथ सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन के आदर्शो पर चलते हुए जन-जन तक संगठन के कार्यों को पंहुचायेंगी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा अस्मिता भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर जी महाराज महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्षा मातृशक्ति सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रीना सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ, राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रम गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान औरैया जनपद में फोन पर बधाई देने वालों में संजीव गुप्ता, अनुपम पोरवाल, कमलकांत वर्मा, सहित कई लोगों ने बधाई दी।