*युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक*

क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि अठारह वर्षीय पुत्री जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज में इंटर की छात्रा है। बीते पांच दिसंबर को वह रोज की भांति सुबह नौ बजे कॉलेज गई थी। लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की। जानकारी करने पर पता चला कि धर्मवीर पुत्र मुन्नूलाल उर्फ अभिमन्यु निवासी चमनपुर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुत्री अपने साथ भाभी का स्त्री धन और पैंतीस हजार रुपए ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।