April 19, 2025

*बुलडोजर का वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ पूजन*

*- आचार्य ने अध्यक्ष और ईओ से कराया पूजन*

*अछल्दा,औरैया।* नगर पंचायत में नया टू डीएक्स बुलडोजर आया। आज सोमवार 9 दिसंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करने बाद ईओ ने बुलडोजर को स्टार्ट किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे और अधिशाषी अधिकारी विकाश कुमार ने सभासदों के साथ विधि विधान पूर्वक पूजन आचार्य पंडित ललितेश तिवारी ने कराते हुए नारियल फोड़ा। ईओ विकाश कुमार ने बताया कि टूडीएक्स बुलडोजर 26 लाख 40 हजार की धनराशि से खरीदा गया। सफाई करने में आ रही परेशानी को देखते हुए बुलडोजर खरीदा गया। कूड़ा उठाने के साथ नाला सफाई के कार्य में काफी परेशानी होती थी उसमें राहत मिलेगी। अतिक्रमण अभियान चलाने में आराम मिलेगा। नियमित साफ सफाई हो सकेगी। अध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि बुलडोजर मशीन आने से कार्य में तेजी आयेगी। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक जय नारायण शाक्य, फिरोज खान,रामु वर्मा, शिवम पोरवाल, पंकज श्रीवास्तव, अमित यादव, मुनेश यादव आदि मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *