*संवेदना ग्रुप ने जरुरुतमंदोँ, असहायों एवं बुजुर्गो को वितरित किये कंबल एवं स्टॉल*
*- कंबल पाकर जरूरतमंदोँ के चेहरे खिले*
*- औरैया।* समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संवेदना ग्रुप जहाँ एक ओर निःशुल्क भोजन वितरण, मुक्ति धाम रथ, डीप फ्रीज़र, पुस्तक बैंक, एम्बुलेंस जैसी कई सेवाएं संचालित कर रहा है वहीं जरुरतमंदों को समय समय पर आवश्यकता की वस्तुएँ भी वितरित करता रहता है।
इसी क्रम में संवेदना ग्रुप द्वारा चलाये जा रहे सुपर संडे अभियान के तहत आज रविवार को जरूरतमंदों एवं वृद्ध जनों को कंबलों का वितरण किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा सुझाये गये पात्रों चयन कर उन्हें कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम संयोजक श्रीकिशन गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष वस्त्रों के साथ साथ कंबलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष कंबल वितरण का यह द्वितीय चरण है। संस्था के प्रभारी सूबेदार मेजर गिरेंद्र सिँह परिहार ने बताया कि सुपर संडे अभियान के अंतर्गत भाँति – भाँति की जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया जाता है। .कम्बल वितरण में प्रमुख रूप से विजय तोमर सभासद, कपिल दुबे , विकास शर्मा, नीरज विश्नोई, अनुराग राजावत, नितिन गुप्ता, आरएन मिश्रा, सौरभ कुमार सिंह, दीपक सोनी, आदि का विशेष सहयोग रहा। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक डॉo एसएसएस परिहार, दिनेश गुप्ता, रमन पोरवाल, मनोज पोरवाल, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, कैप्टन कृपाल सिंह, दिनकर सिंह चौहान, गुड्डू सिंह चौहान, शिव वीर सिंह, डॉo अभय कांत वर्मा, पं० आनंद तिवारी, हरमिंदर सिंह सबरवाल, डॉ मनोज चौरसिया, मोहिनी त्रिवेदी, वैष्णवी त्रिवेदी, मोहिनी गुप्ता, राधा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, रीतू सबरवाल, प्रवीण पाल, अनूप सक्सेना, अनुज गुप्ता, नितिन गुप्ता, कुंवर सिंह चौहान, कृष्ण प्रताप सिंह चौहान, आनंद भदौरिया, डॉ प्रभन्जन शुक्ला, अलोक गुप्ता, जीतेन्द्र तोमर, मन्नू तोमर, प्रमोद त्रिपाठी, आशुतोष अवस्थी, राम नरेश बनाफर, दीपांशु पोरवाल(गोलू ), मोनू पाल, अमित आदि लोग रहें।