April 18, 2025

*सूने घर मे चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम,पडोसी ने दी सूचना*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी अफसाना बेगम का घर बाबरपुर देहात के मुहल्ला सिद्धार्थ नगर में भी बना है।लेकिन अफसाना , स्वजनों के साथ बीते कई वर्षो से दिल्ली रहती है। घर में रोजमर्रा के कुछ सामान रखकर ताला पड़ा हुआ है। शुक्रवार की सुबह कोई पडोसी उनकी छत पर किसी काम से गया। आंगन में सामान बिखरा देख मोबाइल से अफसाना को सूचना दी। अफसाना ने बताया कि वह लोग दिल्ली रहते हैं। मुख्य गेट पर ताला पड़ा है। अंदर कमरे मे रखे पीतल आदि के बर्तन आदि चोरी हुए हैं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। स्वजनों के अनुसार घर काफी वर्षों से बंद है। अंदर किसी कमरे में ताला भी नही था। वह सब लोग दिल्ली में रहते हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्य वाही की जायेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *