April 18, 2025

*राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए मिशन समाधान को पूरे प्रदेश में हो लागू *

*- राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र*

*राज्यसभा सांसद ने औरैया जिलाधिकारी की मिशन समाधान को सराहा*

*औरैया।* राज्यसभा सांसद गीता शाक्य (चंद्रप्रभा) ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा राजस्व मामलों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे मिशन समाधान को पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बताया कि जनपद औरैया में जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर राजस्व संबंधित मामलों के समाधान के लिए मिशन समाधान के रूप में एक सराहनीय पहल की गई है। मिशन समाधान के माध्यम से पिछले कुछ महीनों में राजस्व संबंधित हजारो मामलों का निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से जनपद के हज़ारो लोगो को न्याय मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजस्व संबंधित मामलो के निस्तारण के लिए मिशन समाधान के मॉडल का अध्ययन कर इसे औरैया जिले की तरह पूरे प्रदेश में अनिवार्य रूप से लागू किया जाने की मांग की हैं। वही इसकी एक प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव व मंडलायुक्त, कानपुर मंडल को भी भेजी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *