*सहार,औरैया।* सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुर्वा देवीदास में शुक्रवार शाम समय करीब चार बजे नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली मिली जानकारी के अनुसार सलोनी पुत्री किशोर कुमार उम्र 17 वर्ष जो क्लास 12 की छात्रा थी जो स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में पढ़ती थी। माता-पिता खेत पर पानी लगाने गये थे। सलोनी दो बहिन और दो भाई है। बड़ी बहन नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। बड़ा भाई बाहर दिल्ली में रहकर काम करता है। चौकीदार द्वारा सहार थाने पर सूचना दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सहार थाना प्रभारी अजय कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।