मतदाता सूची में शामिल करायें नये वोटर*

*कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि*

*दिबियापुर,औरैया।* गुरुवार को स्थानीय औरैया मार्ग स्थित विधायक आवास पर समाजवादी पार्टी के दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने सेक्टर प्रभारियों तथा बूथ प्रभारियों से संवाद कर संगठन की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। बूथ स्तर पर उनके नाम बढ़वाने का काम किया जाये। .उन्होंने मौजूदा सरकार को जन- विरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा परेशान किसान है। डीएपी खाद के लिये उसे लाइन में लाठी खानी पड़ रही तो रात को अन्ना मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विकास के बजाय सरकार हिन्दू मुस्लिम और मंदिर मस्जिद के नाम पर समाज का बंटवारा करने पर उतारू है। उन्होंने सभी कार्यकत्ताओं से एकजुट होकर संगठन मजूबत बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार की विदाई तय है। इससे पूर्व बैठक को प्रांतीय सदस्य श्याम बाबू यादव, विधान सभा अध्यक्ष बीरेन्द्र राजपूत, पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा, हरिश्चंद्र पाल, विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल , छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोनू दिवाकर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष ध्रुव यादव, राजेन्द्र शर्मा, बैकुण्ठ यादव, पूर्व सभासद उदयवीर सिंह यादव एवं सुखवीर सिंह यादव आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता शिक्षक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह यादव ने तथा संचालन प्रधान सुखवीर सिंह यादव ने किया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, संजीव चौधरी, श्रीकृष्ण पिछड़ा, गोपीचंद यादव, सर्वेश दोहरे एवं निजी सचिव राकेश यादव आदि मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *