*सपा की बिधूना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय आयोजित हुई बैठक*

*बिधूना,औरैया।* सपा की बिधूना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता बैठक गुरुवार को कस्बे के लोहिया पार्क में आयोजित हुई जिसमें पार्टी संगठन की मजबूती के लिए ताकत से जुटने का कार्यकर्ताओं का आवाहन किये जाने के साथ भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा की बिधूना विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। डीएपी की किल्लत से किसानों रबी की फसल की बुवाई पिछड रही है वही बंबों में टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई की भी समस्या उत्पन्न है साथ ही कानून व्यवस्था भी छिन्न-भिन्न है। .उन्होंने कहा कि सपा ही जन समस्याओं के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और इसी का परिणाम है कि समूचे प्रदेश में सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि वैसे तो बिधूना विधानसभा क्षेत्र का सपा कार्यकर्ता बहुत मजबूत है और पार्टी के लिए समर्पित है ऐसे में कार्यकर्ताओं की और बड़ी जिम्मेदारी है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने में ताकत से जुट जाएं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू सपा के बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रानू पालीवाल राकेश यादव ध्यान सिंह यादव रामनरेश यादव बबलू यादव सपा के नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता मीना कठेरिया आदि प्रमुख सपा नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।