*औरैया।* शहर के खानपुर रोड निवासी एक महिला मंगलवार को अपराह्न अपने घर पर थी, तभी घर के अंदर फर्स पर उसका पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला के सिर में काफी चोंटे आई हैं। घायलावस्था में उसे स्थानीय 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला के सिर में टांके आयें हैं। .शहर के प्रेमानंद आश्रम निवासी श्याम देवी 65 वर्ष पत्नी राम अवतार मंगलवार को अपराह्न करीब साढे तीन बजे अपने घर पर थी। उसी समय फर्स पर उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलने से वृद्ध महिला जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला का चीखना- चिल्लाना सुनकर परिजन दौड़ पड़े और उसे उठाया। महिला के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण करीब आधा दर्जन टांके लगाए गयें है। जख्मी महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों ने महिला को किसी भी खतरे से बाहर बताया है।