*औरैया।* अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ की गई। जो काली माता मंदिर, आवास विकास, सुभाष चौक, संजय गेट से मुख्य बाजार होती हुई यज्ञ स्थल पर वापस पहुंची। कलश यात्रा में गायत्री माता की झांकी अत्यधिक आकर्षित कर रही थी। .गायत्री परिवार अछल्दा शाखा द्वारा नशा मुक्ति अभियान के बैनर एवं झांकी साथ चल रही थी। मनुष्य में देवत्व का अवतरण एवं धरती पर स्वर्ग की परिकल्पना पर आधारित भाव के विभिन्न तारों से वातावरण गूंजाय मान रहा। गायत्री परिवार आर्यनगर शाखा ने काली माता मंदिर पर कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में औरैया जनपद, कानपुर जनपद, इटावा जनपद, एवं जालौन जनपद के सभी परिजनों ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार से आए विद्वानों ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं उसकी सारगर्भिता विषयक भाव प्रकट किये। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत मिष्ठान वितरण के साथ किया गया। शनिवार यानी आज प्रातः 9:00 से यज्ञ प्रारंभ होगा 2:00 कार्यकर्ता गोष्ठी सायं 4:00 से संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी नगर वासियों से यज्ञ में प्रतिभाग करने का निवेदन आयोजक मंडल द्वारा किया जा रहा है। सहयोगी-राकेश झा, चंद्र प्रकाश शर्मा, मनोज गुप्ता, रेनू झा, मुकेश, अभिनव अवस्थी, अनुराग शर्मा, देवांशी आदि ने सहयोगी के रूप में कार्य किया।