*अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं युग ऋषि साहित्य प्रदर्शनी*

*औरैया।* अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ गायत्री धाम खानपुर औरैया द्वारा 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन दिनांक 22 नवंबर 2024 से 25 नवंबर 2024 तक नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है जिसकी भव्य कलश यात्रा दिनांक 22 नवंबर 2024 को आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई वापस आएगी।
कलश यात्रा प्रभारी सुमन अवस्थी प्रधानाचार्या, तिलक बाल विद्यालय औरैया, ने शहर के सम्मानीय नागरिकों व बहनों से कलश यात्रा में यथासंभव पीत वस्त्रों में पधारने का विनम्र निवेदन किया है। गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक पुरुषार्थ ही इस महायज्ञ की शक्ति है। गायत्री के प्रसिद्ध सिद्ध साधक हैं। पिछले 25 वर्षों तक गायत्री मंत्र की कठोर साधना 24 महापुरश्चरण, 5000 से अधिक गायत्री शक्तिपीठों की स्थापना एवं संरक्षण 3200 से अधिक पुस्तकों के लेखक, वैज्ञानिक अध्यात्म वाद के प्रतिपादक है। कृष्ण मुरारी गुप्ता, रमाकांत पोरवाल, मुकेश, एसपी शर्मा, वंदना, स्नेह लता, शारदा शर्मा, रानी झा आदि का सहयोग चल रहा है। उपरोक्त जानकारी शिव प्रकाश अवस्थी, मीडिया प्रभारी गायत्री परिवार औरैया द्वारा दी गई है।