*अछल्दा,औरैया।* थाना अछल्दा क्षेत्र अंतर्गत दो गांव में आपसी विवाद में दिन दहाड़े गोली चलने से युवक के कंधे में लगी गम्भीर रूप से घायल हुआ। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में जुटी।थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा और भूलइपुर दोनो पक्षो में दिन दहाड़े गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। निवासी भुलईपुर प्रियांशू उर्फ गोलू के कंधे में गोली लगने से घायल हो गए हमलावर करके मौके से फरार हो गए । ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएससी में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। सुचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भरत पासवान घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया पुलिस जांच में लगी। थाना प्रभारी सन्त प्रकाश ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल चुकी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।