रपटा का पुल नीचा होने के चलते टूटता है गॉव का सम्पर्क मार्ग*


अगर यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बुधवार तक पानी रपटा के पुल को डुबो देगा और गोहानी कलां गॉव का सम्पर्क शहर से टूट जायेगा। वही गांव के लोगो की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है।
*तहसीलदार ने किया बढ़ क्षेत्र का दौरा लोगो की हिदायत*
अजीतमल। मंगलवार को तहसीलदार जितेश वर्मा ने बाढ़ क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी गांव का दौरा किया तथा बाढ़ का मंजर देखकर लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें सचेत रहने की हिदायत दी। वही लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों को गांव में ही रात्रि विश्राम कर बाढ़ पर नजर रखने तथा लोगो को राहत पहुंचाने की सख्त हिदायत दी हे। तहसीलदार ने बताया की बाढ़ की स्थित बहुत तेज है बहुत तेजी के साथ जल यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है,जिसके चलते प्रशासन को सचेत किया गया हे वही ग्रामीणों को भी सजग रहना की हिदायत दी गई है।